Monday, May 21, 2012

जानिए बुध ग्रह को

जानिए बुध ग्रह को
युवा और सुकुमार ग्रह बुध:-BY - VEEJAY ASTRO ON FACE BOOK

सूर्य के सबसे निकटतम ग्रह है बुध। वैज्ञानिकों का मत हैं कि आकाश मंडल में असंख्य तारों व ग्रहों की तरह ही बुध भी एक ग्रह है जो सूर्य के अति निकट है और इसकी स्थिति ईशान कोण में बताई जाती है।

वैज्ञानिकों के अनुसार : बुध का व्यास 5140 किलोमीटर है और गुरुत्वाकर्षण शक्ति पृथ्वी की अपेक्षा एक चौथाई भाग है। सौर मंडल का सबसे छोटा और प्रकाशमान ग्रह सूर्य से 59200000 किलोमीटर है। 48 किलोमीटर प्रति सेंकेड की रफ्तार से यह 28 दिनों में सूर्य की परिक्रमा कर लेता है। इसे अपनी धूरी पर एक चक्कर लगाने में 60 दिन लगते हैं।

पुराणों के अनुसार : बुध चंद्रमा के पुत्र हैं। उनकी माता का नाम रोहिणी हैं। उन्हें विद्वान और अथर्ववेद के ज्ञाता माना जाता है। उनका विवाह वैवस्वत मनु की पुत्री इला से हुआ। देवों की सभा में बुध को राजकुमार कहा गया है।

शुभ : बहन, मौसी और बुआ की स्थिति ठीक रहती है। सुंदर देह वाला ऐसा व्यक्ति ज्ञानी और चतुर होता है। सोच-समझ कर बोलता है। उसकी बातों का असर होता है। ईमानदारी छोड़ दे तो शुभ प्रभाव छोड़ देता है। सूंघने की शक्ति गजब की होती है। व्यापार और नौकरी में किसी भी प्रकार की अड़चन नहीं आती है।

अशुभ : सूंघने की शक्ति क्षीण हो जाती है। समय पूर्व ही दांतों का खराब होना। मित्र से संबंधों का बिगड़ना। तुतलाहट। अशुभ हो तो बहन, बुआ और मौसी पर विपत्ति बनी रहती है। केतु और मंगल के साथ मंदा फल। शत्रु ग्रहों से ग्रसित बुध का फल मंदा ही रहता है। विशेषत: यह नौकरी या व्यापार में नुकसान दे सकता है। संभोग की शक्ति क्षीण कर देता है।

उपाय : दुर्गा की भक्ति। नाक छिदवाना। बेटी, बहन, बुआ और साली से अच्छे संबंध रखें। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना। साबूत हरे मूंग का दान करना। झूठ न बोलना।

मकान : बुध के मकान के चारों ओर खाली जगह होती है। हो सकता है कि यह मकान सभी मकानों से अलग अकेला ही हो। मकान के साथ चौड़े पत्तों के वृक्ष होंगे। गुरु और चंद्र के वृक्ष के साथ न होगा और अगर हुआ तो वह घर बुध की दुश्मनी का पुख्ता प्रमाण माना जाएगा।



बुध की शान्ति केर उपाय———— BY MUKESH KUMAR ON FACE BOOK ...09896985524 
१∙चावल‚शहद‚सफॆद सररसों‚गोबर‚गोरोचन‚और नवारी मल्वत मिलाकर 7 बुधवार तक स्नान करे।
२ एक रत्ती स्वर्ण बुधवार को दान करे।
३ ग्यारह बुधवार तक एक मुट्ठी मूँग भिखारियो को दान दे।
४ लड़की‚बहन‚बुआ‚साली की सेवा करे।
५ कौड़ियो को जलाकर बहते पानी मे बहाएं।
६ हिजड़ो को हरे रंग की चुड़ियाँ‚हरे रंग के कपड़े बुधवार को दान करे।
७ नित्य विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करे।
८ शत्रुबाधा एवं अभिचार कर्मो के शमन के लिए प्रत्याँगिरा जप तथा हवन अमोघ उपाय है।
९ एकादशी व्रत करे ।
१० ताँबे के सिक्के मे छेद करके पानी मे बहाए।
११ पन्नायुक्त बुध यँत्र धारण करे।