Monday, October 1, 2012

श्राद्ध में इन 10 चीजों का दान देता है तरक्की व सफलता


FROM DAINIK BHASKAR DOT COM


हिन्दू धर्म में दान को धर्म पालन का अहम और जरूरी अंग माना गया है। खासतौर पर पितरों की प्रसन्नता के लिए श्राद्धपक्ष में किए जाने वाले सोलह श्राद्ध के श्राद्धकर्म के साथ किए जाने वाले दान न केवल पितृदोष खत्म करते हैं बल्कि घर-परिवार की तरक्की व खुशहाली में आ रही सारी रुकावटों को दूर करते हैं। पितृपक्ष में खासतौर पर दस दान महादान माने गए हैं। तस्वीरों के साथ जानिए ये दान और उनके फल - 

  1. तिल का दान - श्राद्ध के हर कर्म में तिल का महत्व है। इसी तरह श्राद्ध में दान की दृष्टि से काले तिलों का दान संकट, विपदाओं से रक्षा करता है।
  2. घी का दान - श्राद्ध में गाय के घी का एक पात्र में रखकर दान परिवार के लिए शुभ और मंगलकारी माना जाता है।
  3. सोने का दान - सोने का दान कलह का नाश करता है। किंतु अगर सोने का दान संभव न हो तो सोने के दान के निमित्त यथाशक्ति धन दान भी कर सकते हैं।
  4. अनाज का दान - अन्नदान में गेंहू, चावल का दान करना चाहिए। इनके अभाव में कोई दूसरा अनाज भी दान किया जा सकता है। यह दान संकल्प सहित करने पर मनोवांछित फल देता है।
  5. वस्त्रों का दान - इस दान में धोती और दुपट्टा सहित दो वस्त्रों के दान का महत्व है। यह वस्त्र नए और स्वच्छ होना चाहिए।
  6. चाँदी का दान - पितरों के आशीर्वाद और संतुष्टि के लिए चाँदी का दान बहुत प्रभावकारी माना गया है।
  7. भूमि दान - अगर आप आर्थिक रुप से संपन्न है तो श्राद्ध पक्ष में किसी कमजोर या गरीब व्यक्ति को भूमि का दान आपको संपत्ति और संतति लाभ देता है। किंतु अगर यह संभव न हो तो भूमि के स्थान पर मिट्टी के कुछ ढेले दान करने के लिए थाली में रखकर किसी ब्राह्मण को दान कर सकते हैं।
  8. गुड़ का दान - गुड़ का दान पूर्वजों के आशीर्वाद से कलह और दरिद्रता का नाश कर धन और सुख देने वाला माना गया है।
  9. गाय का दान - धार्मिक दृष्टि से गाय का दान सभी दानों में श्रेष्ठ माना जाता है। लेकिन श्राद्ध पक्ष में किया गया गाय का दान हर सुख और ऐश्वर्य देने वाला माना गया है।
  10. नमक का दान - पितरों की प्रसन्नता के लिए नमक का दान बहुत महत्व रखता है। इस दान के पहले यथाशक्ति ब्राह्मण भोजन कराएं और उसके बाद दान करते समय यह श्लोक बोलकर भगवान विष्णु से श्राद्धकर्म की शुभ फल की प्रार्थना करें - यस्य स्मृत्या च नामोक्त्या तपोयज्ञक्रियादिषु। न्यूनं सम्पूर्णतां याति सद्यो वन्दे तमच्युतम्।।

सोमवार को शिव पूजा से पितृदोष व ग्रह दोष भी दूर हो जाते हैं।

FROM DAINIK BHASKAR DOT COM
http://religion.bhaskar.com/article/ups-these-steps-of-lord-shiv-worship-in-shradhpaskh-quicly-fulfill-desire-3859460-PHO.html?seq=8




शिव पुराण में शिव चरित्र में समाए निराले गुण, शक्तियां और महिमा उजागर हैं। इसलिए शिव का मात्र नाम भी जीवन को संवारने का महामंत्र माना गया है। शिव के कल्याणकारी होने से उनका नाम भी भक्त के मन को परोपकार के भाव की प्रेरणा से भर देता है।

यही नहीं, शिव के इस चरित्र में शिव परिवार भी शामिल है। गृहस्थ जीवन के लिए शिव व उनका परिवार विपरीत हालात से तालमेल बैठाकर हर मुश्किलों से पार पाने का संदेश देता है। शिव परिवार के हर सदस्य यानी मां पार्वती, गणेश व कार्तिक की भक्ति संकटमोचक व शक्ति संपन्नता देने वाली ही है।

यही वजह है कि शिव उपासना का विशेष दिन सोमवार, व्यर्थ परेशानियों से छुटकारे व कामनासिद्धि के लिए विशेष महत्व रखता है। खासतौर पर श्राद्धपक्ष के साथ योग बनाने वाला सोमवार। चूंकि श्राद्धपक्ष भी परिवार की खुशहाली के लिए ही मिलजुलकर पूर्वजों का स्मरण का मौका होता है। इसमें सोमवार को शिव पूजा से पितृदोष व ग्रह दोष भी दूर हो जाते हैं।

श्राद्धपक्ष व सोमवार के संयोग में शास्त्रों में बताए शिव पूजा के कुछ सरल उपाय व मंत्र ऐसी सारी इच्छाओं को पूरा कर परेशानियों को भी दूर कर देते हैं। तस्वीरों पर क्लिक कर जानिए ये आसान पूजा के आसान तरीके व मंत्र- 



  1. पारिवारिक अशांति व तनाव दूर करने के लिए गाय के दूध से शिव अभिषेक बहुत ही मंगलकारी है।
  2. लंबी बीमारी या लाइलाज बीमारी से तंग हैं तो पंचमुखी शिवलिंग पर तीर्थ का जल अर्पित करने से रोगमुक्त होंगे।
  3. सोमवार को शिवलिंग में आंकड़े का फूल या धतूरा चढ़ाने से पारिवारिक, नौकरी या अदालती विवादों से छुटकारा या मनचाहे नतीजे मिलते हैं।
  4. आयुर्वेद में भांग के औषधीय गुणों से भरपूर वनस्पति है। प्रकृति रूप शिव को भी भांग पंसद होने से भी प्रकृति के लिए प्रेम रखने और निरोगी रहने का सबक जुड़ा है। इसलिए दूध में भांग मिलाकर मानसिक परेशानियों व रोगों से पीछा छुड़ाएं।काम, आजीविका, नौकरी में तरक्की या अच्छे रोजगार की इच्छा है तो शिवलिंग पर शहद की धारा चढ़ाएं।
  5. इन सब उपायों में से कोई भी न कर सके तो कम से कम सोमवार शिव को पावन जल और 108 बिल्वपत्र ही अर्पित कर दें। इससे जीवन में हो रही हर उथल-पुथल थम जाएगी। यह उपाय करते वक्त खासतौर पर ये मंत्र बोलना या वक्त होने पर रुद्राक्ष की माला से जप करना न भूलें - ऊँ सद्योजाताय नम:। ऊँ वामदेवाय नम:। ऊँ अघोराय नम:। ऊँ तत्पुरुषाय नम:ऊँ ईशानाय नम:।

$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$$