Friday, October 31, 2014

मेष और सिंह राशि पर शनि की ढैया शुरू, इन उपायों से मिलेगा फायदा





http://thebhaskar.com/archives/155557?utm_source=feedburner&utm_medium=email&utm_campaign=Feed%3A+thebhaskar%2FRHEx+%28The+Bhaskar%3A+NO+1+indian+MLM+News+portal%29


2 नवम्बर को शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही सिंह और मेष राशि पर शनि की ढैया शुरू हो जाएगी। ज्योतिष की भाषा में इसे कांता शनि और अष्टम शनि कहा जाता है.  शनि चंद्रमा से चौथे घर हो तो वह कांता शनि कहलाता है जबकि शनि चंद्रमा से आठवें घर आ जाए तो उसे अष्टम शनि कहते हैं। 2 नवम्बर से शनि में राशि परिवर्तन के साथ ही मीन और कर्क राशि को शनि की ढैया से मुक्ति मिल जाएगी। शनि की यह ढैया 26 जनवरी 2017 तक करीब 27 महीने चलेगी।
ढैया में जातको को निम्नलिखित उपाय करने चाहिए-
1 शनि की ढैया के दौरान शनि मंत्रों का जाप करना लाभकारी रहेगा।
वैदिक मंत्र
ॐ शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु ‍पीतये। शं यो‍रभि स्रवन्तु न:।।
पौराणिक मंत्र
नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्
छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामी शनैश्चरम्।।
बीज मंत्र
ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:
बीज मंत्र
ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:
सामान्य मंत्र
ॐ शं शनैश्चराय नम:
2 कांता शनि के प्रभाव में आए जातकों को शनिवार के दिन सरसों का तेल छाया पात्र में डालकर एक जैसे चार सिक्के डाल कर उसमें अपना चेहरा देख कर शनिदेव को अर्पित करना चाहिए।
3 अष्टम शनि के प्रभाव में आए जातक एक जैसे आठ सिक्के छाया पात्र में सरसों के तेल में डाल कर शनिदेव को अर्पित करें।